रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : समाधान शिविर में अरविंद को मिली बड़ी राहत…

श्रम कार्ड बनने से अब मिल सकेगा शासकीय योजनाओं का लाभ

सुशासन तिहार अब लोगों के लिए केवल शिविर नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान और नई उम्मीद का माध्यम बनता जा रहा है।

इसी कड़ी में नगर पालिका लोरमी के मानस मंच में आयोजित समाधान शिविर में आमजनों की मांगों एवं समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही कर राहत प्रदान की गई।

शिविर में श्रमिक अरविंद राजपूत की समस्या का त्वरित समाधान करते हुए उनका श्रम कार्ड बनाकर प्रदाय किया गया। श्रम कार्ड मिलने के बाद उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।

   अरविंद राजपूत ने बताया कि श्रम कार्ड नहीं होने के कारण वे श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे। कई बार प्रयास करने के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।

समाधान शिविर में आवेदन प्रस्तुत करने के बाद अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और मौके पर ही श्रम कार्ड उपलब्ध कराया।

श्रम कार्ड बनने से अब अरविंद राजपूत को श्रमिक हितों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा, श्रमिक सहायता, स्वास्थ्य लाभ एवं अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर ने उनकी बड़ी चिंता दूर कर दी और शासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

अरविंद राजपूत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों को वास्तविक लाभ मिल रहा है।

नगर पालिका लोरमी में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *