दंतेवाड़ा : पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल…

3 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र स्थापित कर बिजली खर्च में कर रहीं बचत
 
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से हितग्राही अपने घरों की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर बिजली खर्च में बचत कर रहे हैं। इसी कड़ी में आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव ने अपने घर में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र स्थापित कर बिजली बिल की समस्या से राहत प्राप्त की है।
 
श्रीमती रेवती ध्रुव बताती हैं कि सोलर संयंत्र लगवाने से पहले उनके घर में हर महीने अधिक बिजली बिल आता था, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। लेकिन पीएम सूर्य घर योजना के तहत घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र स्थापित होने के बाद उनकी यह परेशानी दूर हो गई है।

अब उनके घर का बिजली बिल शून्य आ रहा है, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि सोलर संयंत्र स्थापित होने से बिजली बिल की चिंता समाप्त हो गई है और घरेलू खर्च में भी बचत हो रही है। यह योजना आम परिवारों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है।

पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से शासन द्वारा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ ही आम नागरिकों को बिजली खर्च से राहत प्रदान की जा रही है। यह पहल लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *