खैरागढ़ : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत केसीजी जिले से 21 तीर्थयात्री रवाना…

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह ने दिखाई हरी झंडी, बोधगया, सारनाथ और नालंदा का भ्रमण करेगा दल

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21 तीर्थयात्री शुक्रवार को बोधगया, सारनाथ और नालंदा की यात्रा पर रवाना हुए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह ने खैरागढ़ कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर दल को विदा किया और सभी यात्रियों की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

रवानगी से पहले कलेक्टोरेट परिसर में जनप्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। स्वल्पाहार के बाद यात्रियों को विदा करते हुए श्री विक्रांत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से आप सभी को तीर्थयात्रा पर भेजा जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से कहा कि वे इन स्थलों के दर्शन करें और यात्रा का आनंद लें।

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में जिले से चयनित इन यात्रियों के लिए तीर्थयात्रा की व्यवस्था की गई है। योजना के माध्यम से पात्र वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों की यात्रा का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सभापति श्री घम्मन साहू, श्री विकेश गुप्ता, श्री नंदकुमार चंद्राकर, पार्षद श्री रूपेंद्र रजक और समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री कमलेश कुमार पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *