मध्य प्रदेश: रीवा के गुरुकुल स्कूल छात्रावास में 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंका…

मध्य प्रदेश के रीवा में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के गुरुकुल स्कूल के छात्रावास में कक्षा 6 के 13 वर्षीय छात्र सूर्यांश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

छात्र को बेहोश अवस्था में पाया गया था। उसे संजय गांधी स्मृति अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकने) की आशंका जताई है।

सूर्यांश पिछले लगभग दो वर्षों से स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के अनुसार, वह रात को सामान्य रूप से सोया था, लेकिन सुबह जब छात्रावास स्टाफ ने छात्रों को जगाने की कोशिश की तो वह बेहोश मिला। शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले।

परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि समय पर उचित चिकित्सा सहायता नहीं दी गई और बेहतर अस्पताल ले जाने की उनकी बात नहीं मानी गई।

मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। वहीं पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *