मध्य प्रदेश: बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार…

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के आरोप में बसपा नेता व मुख्य जोन प्रभारी कमलेश दोहरे को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपित मध्य प्रदेश सीहोर के भारतीय नगर का रहने वाला है और 2023 में सीहोर सीट से बसपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। वर्तमान में वह इंदौर-भोपाल क्षेत्र का मुख्य जोन प्रभारी है।

मिसरोद थाना पुलिस ने सीहोर पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। मामले में एक अन्य आरोपित की तलाश है।

मिसरोद थाना प्रभारी विमलेश राय के अनुसार, भोपाल निवासी पीड़िता ने शिकायत में बताया कि कमलेश दोहरे ने जुलाई 2025 में उसे पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा दिया था।

इसी बहाने होटल जलसा में मिलने के लिए बुलाकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि एक बार वह दूसरे युवक को भी साथ लाया था, जिसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार रात मामला दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *