राजस्थान: कोटा के सरकारी अस्पताल में प्रसूता मौतों का मामला, 35 दिनों में 7 महिलाओं की मौत से स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल…

राजस्थान में कोटा जिले के जेके लोन अस्पताल में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात इलाज के दौरान एक और गर्भवती महिला की मौत हो गई।

बता दें कि मध्य प्रदेश के श्योपुर जिला अस्पताल से महिला को बेहद गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया था। यहां शुक्रवार रात 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही पिछले 35 दिनों में जेके लोन अस्पताल में 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 7 प्रसूताएं शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस वर्ष अब तक कोटा के सरकारी अस्पतालों में करीब 30 प्रसूताओं की मौत हुई है। हालांकि, प्रशासन के रिकॉर्ड में मात्र 13 प्रसूताओं के नाम दर्ज हैं।

अधिकांश मौतें प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव, मल्टी-आर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम और समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण हुई हैं।

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि दवाओं की गुणवत्ता, ऑपरेशन थिएटर, उपकरणों में संक्रमण और उपचार में लापरवाही सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *