धमतरी : राइस मिल के भौतिक सत्यापन में 885 कट्टा अतिरिक्त धान मिला, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई…

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान के अवैध भंडारण एवं अनियमितताओं पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिले में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग द्वारा राइस मिलों और धान भंडारण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज 17 नवंबर को नायब तहसीलदार कुरुद, खाद्य निरीक्षक कुरुद एवं मंडी निरीक्षक कुरुद की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम भुसरेंगा स्थित भंशाली राइस मिल का भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में उपलब्ध धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर संबंधित अभिलेखों से मिलान किया गया। इस दौरान अभिलेखों में दर्ज मात्रा की तुलना में 885 कट्टा धान अतिरिक्त पाया गया।

उक्त अनियमितता के संबंध में मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही पंचनामा तैयार कर जप्ती की कार्रवाई पूरी की गई। जप्त धान को नियमानुसार मिल संचालक की सुपुर्दगी में दिया गया।

जिले में धान के अवैध भंडारण, अनियमित क्रय-विक्रय तथा स्टॉक में अंतर जैसी गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा मंडी अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसी जांच एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *