भारत ने सोमवार को डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (विमान ईंधन) के निर्यात पर शुल्क बढ़ा दिया, जबकि पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया।
प्रमुख ईंधन उत्पादों के निर्यात पर शुल्क में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब भारत में महंगाई ऊंची बनी हुई है। अक्टूबर में थोक महंगाई बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गई जबकि पिछले महीने खुदरा महंगाई 6.09 प्रतिशत रही।
कितनी बढ़ी कीमत
सोमवार देर रात जारी सरकारी आदेश में वित्त मंत्रालय ने डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क 11.50 रुपये से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया। इसी तरह विमान ईंधन के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क भी 11 रुपये से बढ़ाकर 12.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया। घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया।