वाराणसी के रेलवे यार्ड में दून एक्सप्रेस की महिला यात्री बदमाश ने छीनी सोने की चेन…

कैंट स्टेशन के आउटर पर दून एक्सप्रेस की महिला यात्री से छिनैती का मामला सामने आया है। बर्धवान (पश्चिम बंगाल) से स्थानांतरित मुकदमे को कैंट जीआरपी ने दर्ज कर लिया। उचक्कों की तलाश चल रही है।

पश्चिम मेदिनीपुर निवासी प्रतीक पंजा ने लिखित तहरीर में बताया कि वह गाड़ी संख्या-13010 दून एक्सप्रेस के बी-4 बोगी में अपनी पत्नी सुकन्या के साथ ऋषिकेश से हावड़ा की यात्रा कर रहे थे।

24 अक्टूबर को सुबह लगभग 10.30 बजे सिग्नल मिलने की प्रतीक्षा में ट्रेन कैंट स्टेशन से पहले खड़ी हो गई। इस बीच उनकी पत्नी वाश बेसिन पर अपना चेहरा धो रही थी। मौका देख एक व्यक्ति उनकी पत्नी के गले से सोने का चेन नोचकर नोचकर भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *