उज्बेकिस्तान में राघव चड्ढा ने भारत के डिजिटल बदलाव और UPI की जमकर सराहना की…

भाजपा सांसद राघव चड्ढा ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 12वें आइपीयू वैश्विक युवा सांसद सम्मेलन में भारत के डिजिटल परिवर्तन और यूपीआइ की खुलकर सराहना की।

उन्होंने यूपीआइ के माध्यम से तात्कालिक भुगतान की उपलब्धता और भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में वृद्धि का उल्लेख किया।

चड्ढा ने कहा- “एक अरब से अधिक लोग यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) से जुड़े हुए हैं और इसने तात्कालिक भुगतान को दैनिक जीवन का हिस्सा बना दिया है। भारत ने दिखाया है कि डिजिटल स्तर पर विस्तार और सबको साथ लेकर चलना (समावेशन) साथ-साथ हो सकते हैं।

मैंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे टेक्नोलाजी लोगों की पहुंच बढ़ा रही है और एक ऐसा भविष्य बना रही है जो बिना किसी को छोड़े जोड़ती है, नवाचार करती है और बिना नियंत्रण के सुरक्षा देती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *