नवाज शरीफ की बेटी मरियम को अपनों से ही खतरा! बोलीं- पड़ोसी प्रांतों से ज्यादा पाकिस्तानी पंजाब को अपने लोगों से डर…

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने शनिवार को स्वीकार किया कि पंजाब को पड़ोसी देशों (भारत, अफगानिस्तान) की तुलना में अपने पड़ोसी प्रांतों से अधिक सुरक्षा खतरा है।

पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों में तेजी आई है, खासकर पंजाब से सटे खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में।

लाहौर में एक कार्यक्रम में पड़ोसी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने कहा, पंजाब में आतंकवाद पड़ोसी सूबों की सीमाओं के जरिए घुस रहा है। दुख की बात यह है कि 13 करोड़ की आबादी वाले पंजाब को पड़ोसी देशों से कम और पड़ोसी राज्यों से ज़्यादा खतरा है।

पड़ोसी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के संदर्भ में पंजाब की मुख्यमंत्री ने कहा, वहां से पंजाब में आतंकवाद आता है। खुदा का शुक्र है कि पंजाब सुरक्षित है। हमें जिन खतरों का सामना करना पड़ता है, वे हमारे पड़ोसी सूबों के कारण हैं।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में प्रांतीय सरकार का नेतृत्व करने वाली विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता असद कैसर ने पंजाब की मुख्यमंत्री की टिप्पणी को अपमानजनक बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *