ईरान में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर टक्कर के बाद तेल टैंकर में जोरदार धमाका; 10 लोगों की मौत…

 ईरान में सड़क दुर्घटना के बाद तेल टैंकर में विस्फोट होने के बाद 10 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं।

सरकारी मीडिया ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी ईरान में एक हाईवे पर ट्रैफिक दुर्घटना के बाद ईंधन टैंकर में विस्फोट हुआ।

सनंदाज के गवर्नर ने बताया कि हमदान-सनंदाज हाईवे पर जा रहे एक टैंकर का ब्रेकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई। गवर्नर के ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *