भारत की निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड 2026 की प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं। हालांकि, वह शीर्ष 40 में पहुंच गईं, लेकिन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 की विजेता वियतनाम में आयोजित फाइनल में शीर्ष 20 में जगह बनाने में असफल रहीं।
मिस इंडिया आर्गनाइजेशन ने अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “निकिता पोरवाल ने शीर्ष 40 में पहुंचकर मिस वर्ल्ड के अपने 73वें सफर का समापन किया और मिस वर्ल्ड के लगातार पांच संस्करणों में भारत की शीर्ष स्थान हासिल करने की शानदार परंपरा को बरकरार रखा।”
पोस्ट में आगे लिखा, “निकिता, आपने विश्व के सबसे बड़े मंचों में से एक पर गरिमा, दृढ़ विश्वास और दिल से भारत का प्रतिनिधित्व किया। आपने हमें जो भी पल दिए और जो भी उत्साहवर्धक संदेश आप घर लेकर आईं, उन सभी के लिए धन्यवाद। भारत को आप पर हमेशा गर्व रहेगा।”
शीर्ष 20 प्रतियोगियों की घोषणा से पहले, निकिता पोरवाल ने मेजबान देश की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाते हुए, पारंपरिक वियतनामी आओ दाई पहनकर मंच पर प्रस्तुति दी।