तमिलनाडु में पीने के पानी को लेकर पंचायत अध्यक्ष पर ईंट से हमला, इलाज के दौरान मौत…

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में पीने के पानी की अनियमित आपूर्ति को लेकर हुए विवाद में एक पंचायत अध्यक्ष महाराजन की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी एस्साकी पांडियन को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी एस्साकी पांडियन पिछले एक सप्ताह से इलाके में पानी की किल्लत से परेशान था। इसी बात को लेकर उसका पंचायत परिषद अध्यक्ष महाराजन से विवाद हो गया।

ईंट से हमला कर किया घायल

दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर एस्साकी पांडियन ने महाराजन पर ईंट से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में महाराजन गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी एस्साकी पांडियन को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

कानून-व्यवस्था की स्थिति पर उठे सवाल

इस घटना के बाद राज्य में सियासत गरमा गई है, डीएमके सांसद कनिमोझी ने कनिमोझी समेत विपक्षी नेताओं ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाते हुए सख्त जांच और कार्रवाई की मांग की है।

डीएमके सांसद कनिमोझी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “वल्लियूर के पास कन्ननल्लूर में हुए संघर्ष के दौरान पंचायत परिषद अध्यक्ष महाराजन पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर से हमला कर उनकी हत्या किए जाने की खबर बेहद चौंकाने वाली है।”

उन्होंने आगे कहा, “पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर रहे पंचायत अध्यक्ष की हत्या कर दी गई और आरोपी का फरार हो जाना यह दर्शाता है कि तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। एआईएडीएमके सरकार ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं जहां बच्चों, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों तक को कोई सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *