लखनऊ से कानपुर 72 किमी. तक रैपिड मेट्रो चलाए जाने के लिए शुक्रवार को फिर सर्वे किया गया है। रैपिड मेट्रो के लिए डीपीआर बनाकर भेजी जानी है। जिसके लिए शुक्रवार को शुक्लागंज के सीताराम कॉलोनी में एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) ने टोटल स्टेशन मशीन से सर्वे कराया कराया है।
सर्वे इंजीनियर मनीष कुमार व उनके सहायक मनीष ने बताया कि लखनऊ से कानपुर के लिए 72 किलोमीटर रैपिड मेट्रो के लिए शुक्लागंज के सीताराम कॉलोनी क्षेत्र में गंगापुल के पास सर्वे कराया गया है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले बीते सोमवार को राजधानी मार्ग पर टोटल स्टेशन मशीन से सर्वे किया गया था। उन्होंने बताया कि रैपिड मेट्रो की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। सर्वे कार्य पूरा करने के बाद डीपीआर बनाकर भेजी जाएगी।