पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, मदरसे के लिए मंदिर गिराने की घटना को बारिश से जोड़कर दी सफाई…

पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा। उसने एक सदी पुराने मंदिर को जान-बूझकर गिराने की घटना को भारी बारिश से जोड़ दिया है। यह मंदिर पंजाब प्रांत के नारोवाल इलाके के सिराज गांव में स्थित था।

स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यक संगठनों और एक राजनीतिक दल का कहना है कि धार्मिक कट्टरपंथियों के एक समूह ने मंदिर की जमीन को पास के एक मदरसे में शामिल करने के लिए मंदिर को गिरा दिया।

भारत ने बुधवार को मंदिर को गिराए जाने की खबरों की कड़ी निंदा की और इस्लामाबाद से कहा कि वह इस घटना की तुरंत जांच करे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को पूरी तरह जवाबदेह ठहराए।

नई दिल्ली ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को ‘अपवित्र किए गए मंदिर’ को बहाल करने के लिए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए और अपने सभी अल्पसंख्यक नागरिकों और उनकी सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने प्राथमिक दायित्व को पूरा करना चाहिए।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि 21 जुलाई को भारी बारिश के कारण मंदिर के ढांचे को नुकसान पहुंचा था। उसने कहा, ‘स्थानीय अधिकारियों ने बारिश से हुए नुकसान का जायजा ले लिया है और इसकी बहाली के लिए कदम उठाए हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *