करीब ₹1 करोड़ के अल्ट्रा-लग्जरी स्मार्टफोन! हीरे-सोने से सजे इन 3 फोन में मिलते हैं प्राइवेट AI एजेंट्स जैसे खास फीचर्स…

जहां आमतौर पर स्टैंडर्ड फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की कीमतें 1.5 से 2 लाख रुपये के आसपास खत्म हो जाती हैं, वहीं इससे बिल्कुल अलग अल्ट्रा-लग्जरी मोबाइल डिवाइसेज की अपनी एक अलग ही दुनिया है। कई लाख रुपयों से लेकर लगभग 1 करोड़ रुपये तक की कीमत वाले ये स्मार्टफोन्स खासतौर पर हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों, टेक कलेक्टर्स और अल्ट्रा-प्रीमियम स्टेटस चाहने वाले बायर्स के लिए डिजाइन किए जाते हैं।

बेसिक परफॉर्मेंस से कहीं आगे बढ़कर ये डिवाइसेज रेयर मटेरियल्स, हाथों से तराशी गई ज्वेलरी क्राफ्ट्समैनशिप, हार्डवेयर-लेवल सिक्योरिटी, एडवांस्ड AI फीचर्स और 24/7 प्राइवेट कॉन्सिएर्ज (पर्सनल असिस्टेंट) सर्विसेज इतनी कीमत लेकर ऑफर करती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फोन्स के बारे में।

Caviar iPhone 17 Pro Max ‘Palmette 18K’

  • खासियत: एक्सक्विजिट एक्सटर्नल ज्वेलरी आर्किटेक्चर
  • कीमत: लगभग 94 लाख रुपये से शुरू

Caviar का पूरा बिजनेस मॉडल आम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को वियरेबल हाई-ज्वेलरी मास्टरपीस में बदलने के इर्द-गिर्द रहता है। Palmette 18K मॉडल में फोन की साधारण बॉडी को हटाकर 18-कैरेट सॉलिड गोल्ड की बॉडी लगाई गई है, जिस पर मिडिल ईस्टर्न आर्ट और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के मशहूर खजूर के पत्तों से इंस्पायर्ड बारीक नक्काशी की गई है।

इसके iPhone 17 Pro Max वर्जन में हाथों से जड़े गए 46 असली हीरे दिए गए हैं, जबकि पीछे दिखने वाले Apple लोगो को 58 हीरों से डेकोरेट किया गया है। Caviar का मेन फोकस महंगे मेटेरियल्स और बेस्पोक क्राफ्ट्समैनशिप के जरिए फोन्स के लुक को बिल्कुल रॉयल बनाना है, जिससे यूजर्स को Apple के जाने-पहचाने स्मार्टफोन एक्सपीरियंस के साथ बेहद आलीशान एक्सटीरियर मिलता है। ये Palmette 18K एडिशन दुनिया भर में सिर्फ कुछ यूनिट्स तक ही सीमित है।

VERTU Agent Q Bespoke Himalaya Alligator Skin

  • खासियत: हार्डवेयर सिक्योरिटी और प्रोएक्टिव AI एजेंट इंटीग्रेशन
  • कीमत: करीब 21 लाख रुपये

ट्रेडिशनल लग्जरी मटेरियल्स से एक कदम आगे बढ़कर VERTU का Agent Q हैंडक्राफ्टेड फिनिश को एडवांस्ड सिक्योरिटी और AI फीचर्स के साथ जोड़ता है। ये डिवाइस हाथों से चुने गए रेयर ‘हिमालय एलिगेटर’ लेदर में रैप होता है और इसमें एक सोफिस्टिकेटेड मैकेनिकल हिंज सिस्टम दिया गया है। इसे प्राइवेसी को लेकर प्राइवेसी को ध्यान में रखने वाले एंटरप्रेन्योर्स और बिजनेस एग्जीक्यूटिव्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें डेडिकेटेड A5 सिक्योरिटी चिप, ट्रिपल-सिस्टम हार्डवेयर आइसोलेशन और 10TB का एन्क्रिप्टेड पर्सनल डेटा वॉल्ट मिलता है। सॉफ्टवेयर फ्रंट पर फोन की फिजिकल Ruby Key, जो अब VERTU के रूबी टॉक एक्सपीरियंस से भी जुड़ी है, ब्रांड के AI इकोसिस्टम का सिंगल-टैप एक्सेस देती है, जिसमें 200 से ज्यादा स्पेशलाइज्ड AI एजेंट्स शामिल हैं। इसके साथ ही फोन में VERTU की 24/7 रियल-टाइम ह्यूमन कॉन्सिएर्ज सर्विस भी मिलती है।

VERTU AlphaFold Bespoke Alligator Skin Gold IV & Green Diamond

  • खासियत: लगजरी फोल्डेबल इंजीनियरिंग और डेडिकेटेड एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर
  • कीमत: करीब 95 लाख रुपये

बेस्पोक मैन्युफैक्चरिंग के सबसे टॉप लेवल पर VERTU AlphaFold मौजूद है, जो लग्जरी फोल्डेबल इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना ऑफर करता है। इसका ‘Gold IV & Green Diamond’ एडिशन 8.05-इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन और 6.53-इंच के आउटर डिस्प्ले के साथ आता है, जिसे एयरोस्पेस-ग्रेड मटेरियल्स, रेयर एलिगेटर लेदर, सॉलिड गोल्ड डिटेलिंग और रेयर ग्रीन डायमंड्स के साथ तैयार किया गया है।

सिर्फ शानदार विजुअल लुक ही नहीं, VERTU ने इस डिवाइस में अपना खास ‘Hermes Agent AI’ इंटीग्रेट किया है, जिसकी मदद से बिजनेस एग्जीक्यूटिव्स सीधे फोन से ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स रिव्यू कर सकते हैं, एंटरप्राइज डैशबोर्ड एक्सेस कर सकते हैं, अलग-अलग एप्स के टास्क संभाल सकते हैं और अप्रूव्ड बिजनेस वर्कफ्लो को मैनेज कर सकते हैं। AlphaFold में A5 सिक्योरिटी चिप और मल्टी-लेयर्ड प्राइवेसी आर्किटेक्चर के साथ 65W फास्ट चार्जिंग वाली 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। अपनी लग्जरी फिनिश और प्रीमियम सर्विसेज के साथ यह स्मार्टफोन काम और पर्सनल इस्तेमाल दोनों के लिए एक प्राइवेट हैंडहेल्ड कमांड सेंटर का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *