पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाक सेना ने TTP के 15 आतंकियों को मार गिराया…

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KPK) प्रांत में सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान सीमा के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम की है। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने बताया कि अफगानिस्तान सीमा के पास चलाए गए ऑपरेशन में ‘फितना अल-खवारिज’ (TTP) के 15 आतंकवादियों को मार गिराया है।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, फितना अल-खवारिज से जुड़े आतंकवादियों ने 31 अगस्त और 1 सितंबर की मध्य रात्रि उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के विपरीत सीमा से घुसपैठ का प्रयास किया था। 36 घंटे तक चे ऑपरेशन के दौरान 15 आतंकियों को मार गिराया गया। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

पाकिस्तानी सैन्य संगठन ISPR ने कहा, “पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हुई यह घटना एक बार फिर पाकिस्तान के उस लगातार रुख को सही साबित करती है कि अफगान तालिबान सरकार आतंकवादी संगठनों को अफगान जमीन का इस्तेमाल करने से रोकने में बुरी तरह नाकाम रही है।”

सेना ने आगे कहा कि अफगान तालिबान सरकार सीमा का प्रभावी प्रबंधन करने और अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगातार नाकाम रही है।

मंगलवार को मारे गए थे 21 आतंकवादी

मंगलवार को पाकिस्तान सेना ने बताया कि अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच दो अलग-अलग झड़पों में कम से कम 21 आतंकवादी मारे गए।

सेना ने एक बयान में कहा कि ये घटनाएं सोमवार रात चगाई जिले के नोकचा और पिशिन जिले के जियारत क्रॉस में हुईं, जिसमें सुरक्षा बलों के पांच जवान और कस्टम्स विभाग का एक अधिकारी भी मारा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *