कर्नाटक में विभिन्न थाना क्षेत्र से गिरफ्तार 31 बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल के मालदा लाया गया। मालदा टाउन स्टेशन पहुंचने के बाद सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां के होल्डिंग सेंटर ले जाया गया है।
नियमों के अनुसार बाद में उन्हें पुशबैक किया जाएगा। मालदा जिला पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने कहा कि आगे की कार्रवाई नियमों के मुताबिक की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु के दस थाना इलाके से इन लोगों को गिरफ्तार किया। अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में इनको पकड़ा गया है। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं।
कर्नाटक पुलिस की 20 सदस्यों की एक विशेष सुरक्षा टीम एसएमवीटी बेंगलुरु टर्मिनल से ट्रेन द्वारा इन बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर मालदा पहुंची।