गरियाबंद : महतारी वंदन योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव…

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम साढ़ौली की श्रीमती गुंजा बाई धु्रव के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन गई है।

रक्षाबंधन पर्व के पूर्व योजना की राशि मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णु भैया की यह योजना महिलाओं के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक है।

श्रीमती गुंजा बाई बताती हैं कि मध्यमवर्गीय परिवार के लिए हर महीने मिलने वाली एक-एक हजार रुपये की राशि किसी वरदान से कम नहीं है। राशि भले ही एक हजार रुपये है, लेकिन परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं में इसका बड़ा महत्व है। वे महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि को अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज की छोटी-छोटी बचत ही आने वाले कल में बेटी के सपनों को पूरा करने का आधार बनेगी। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को बचाकर वे अपनी बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने पर श्रीमती गुंजा बाई ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही परिवार के भविष्य को संवारने का अवसर भी दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *