महासमुन्द : महतारी वंदन योजना से गीतांजली के सपनों को मिली नई उड़ान…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल को मजबूत कर रही है।

इसी क्रम में जिले के सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम डुमरपाली निवासी गीतांजली ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि को बचाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होने के कारण उनका बुनकरी का काम शुरू करने का सपना अधूरा था। योजना की राशि से बचत कर उन्होंने बुनकर मशीन खरीदी और सूती साड़ियों का निर्माण शुरू किया।

आज बुनकरी का यह कार्य उनके लिए छोटे व्यवसाय का रूप ले चुका है, जिससे उन्हें लगभग 5 हजार रुपये प्रतिमाह की आय हो रही है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के साथ ही उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।

गीतांजली बताती हैं कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है। वे भविष्य में अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहती हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को स्नेहपूर्वक “विष्णु भैया” कहते हुए उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री और राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *