दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने सोमवार को यूनिफिकेशन चर्च की प्रमुख हक जा हान को भ्रष्टाचार के आरोपों में दो साल की सजा सुनाई। अदालत के पब्लिक अफेयर्स आफिस के अनुसार, सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने चर्च के संस्थापक सन म्योंग मून की पत्नी हान के खिलाफ यह फैसला सुनाया।
उन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। उन पर चर्च के अधिकारियों को यह निर्देश देने का आरोप लगाया गया था कि वे उस समय पद पर रहे कंजर्वेटिव पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल की पत्नी और यून के करीबी एक हाई-प्रोफाइल राजनेता को रिश्वत दें।
उन पर चर्च के फंड का गबन करने और अमेरिका में अपनी जुए की गतिविधियों के सबूत नष्ट करने का आदेश देने का भी आरोप लगाया गया था।
जनवरी में, पूर्व फर्स्ट लेडी किम केओन ही को सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने यूनिफिकेशन चर्च से ग्राफ डायमंड नेकलेस और चैनल बैग जैसे उपहार लेने के लिए 20 महीने की जेल की सजा सुनाई थी। यूनिफिकेशन चर्च उनसे राजनीतिक लाभ चाहता था।