बेंगलुरु में विवाद के बाद सातवीं मंजिल से गिरे दो लोग, महिला की मौत; युवक गंभीर घायल…

बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में एक प्राइवेट को-लिविंग पीजी की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद 23 साल की एक महिला की मौत हो गई और 30 साल का एक आदमी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक महिला की पहचान जननी के तौर पर हुई है, जो सोसिएट जेनरल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। वह पुडुचेरी के उलाइवक्कल की रहने वाली थी और इस साल इस जनवरी नें व्हाइटफील्ड के ECC रोड़ स्थित माउंटेन पीजी में रह रही थी।

घायल व्यक्ति की पहचान मनिचावेलु के तौर पर हुई है, जो एक लॉजिस्टिक्स कंपनी में काम करता है। वह भी पुडुचेरी के नल्लाथुर का रहने वाला है।

दोनों के बीच हुई थी बहस

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह दोनों के बीच बहस हुई थी। बताया जा रहा है कि जननी बिल्डिंग के किनारे की ओर गई और कूदने ही वाली थी। इस दौरान, आशंका है कि उसने मनिचावेलु को भी अपने साथ खींच लिया, जिससे दोनों सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए। जननी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनिचावेलु बच गया।

घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी

बताया जा रहा है कि जमीन पर गिरने से पहले वह पेड़ की टहनियों पर गिरा था। उसे तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया और अभी उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच-पड़ताल की। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटना के सही कारणों की जांच कर रही है, जिसमें बहस की वजह भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *