क्लाइमेच एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा है कि कॉररोच जनता पार्टी (CJP) आंदोलन के आयोजक अभिजीत दीपके और उनके साथियों में राजनीतिक महत्वकांक्षाएं दिखती हैं, लेकिन इसमें कोई बुराई नहीं है। बशर्ते यह स्टूडेंट प्लेटफॉर्म अपनी गैर-राजनीतिक पहचान बनाए रखे।
‘प्रखर गुप्ता एक्सपीरियंस’ पॉडकास्ट में वांगचुक ने कहा कि दीपके और अन्य लोगों ने उनके सामने कोई योजना नहीं रखी थी और उनकी यह राय उनके अपने आकलन पर आधारित है।
राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं कोई समस्या नहीं- सोनम वांगचुक
वांगचुक ने कहा कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा होना बहुत सामान्य बात है। मुझे उनके पिछले राजनीतिक संपर्कों से कोई फर्क नहीं पड़ता। वर्तमान और भविष्य की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं भी कोई समस्या नहीं हैं।
CJP नेता संत नहीं हैं- सोनम वांगचुक
CJP नेताओं की व्यक्तिगत या राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की संभावना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘वे ऐसे संत नहीं हैं जो कुछ भी नहीं चाहते और यह सब पूरी तरह निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं।’
नेतृत्व के लिए उनकी उपयुक्तता का आकलन करते हुए, वांगचुक ने CJP नेताओं को ‘नेक इरादे वाले, काफी कुशल” और औसत से बेहतर’ बताया। उन्होंने कहा कि नेक इरादे वाले लेकिन अकुशल लोग मुश्किलें पैदा कर सकते हैं, जबकि बहुत कुशल लेकिन बुरे इरादे वाले लोग कहीं ज्यादा बड़ा खतरा बन सकते हैं।
CJP प्लेटफॉर्म को राजनीतिक जरिया नहीं बनाना चाहिए- सोनम वांगचुक
वांगचुक ने कहा कि CJP नेता बाद में किसी मौजूदा पार्टी में शामिल हो सकते हैं या नई पार्टी बना सकते हैं, लेकिन उन्हें CJP प्लेटफॉर्म को अपना राजनीतिक जरिया नहीं बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उन्होंने उन्हें इसे एक निष्पक्ष, गैर-राजनीतिक दबाव समूह के तौर पर बनाए रखने की सलाह दी थी। उनका तर्क था कि इससे उन समर्थकों का भरोसा बनाए रखने में मदद मिलेगी जो इसे BJP, कांग्रेस या AAP से जुड़ी किसी संस्था के बजाय एक छात्र आंदोलन के तौर पर देखते हैं।