इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद…

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी 12 सितंबर को इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह जेन-जी से संवाद करेंगे।

कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में हुए छात्रों की गूंज शृंखला के तहत ही इंदौर में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत कंसर्ट से होगी।

इसके बाद राहुल गांधी मध्य प्रदेश और देश के युवाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रस्तुति देंगे। फिर युवाओं और राहुल गांधी के बीच सीधे सवाल-जवाब होंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चर्चा करने शनिवार को राहुल गांधी के सहायक केवी बैजू इंदौर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की।

सूत्रों के अनुसार, आयोजन में प्रस्तुति देने के लिए कोई बड़ा गायक या संगीत समूह भी आ सकता है। इसका नाम दिल्ली से तय किया जाएगा।

बैठक के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर चार दिनों के लिए नेहरू स्टेडियम आरक्षित करने की मांग की है।0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *