भारत-कनाडा व्यापार वार्ता 2026 तक होगी पूरी, आर्थिक रिश्तों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद…

भारत और कनाडा द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 2026 के अंत तक एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत समाप्त करने और जल्द से जल्द द्विपक्षीय निवेश संधि पर चर्चा शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

गुरुवार को टोरंटो में आयोजित आर्थिक और वित्तीय संवाद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कनाडा के वित्त मंत्री फ्रैंकोइस-फिलिप चंपेन ने सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।

इसका उद्देश्य सीमा पार रेमिटेंस और व्यापारी भुगतान से संबंधित अवसरों की पहचान करना है। कनाडा में भुगतान सेवा प्रदाताओं के साथ साझेदारी के माध्यम से यूपीआइ के उपयोग को बढ़ाने के अवसरों का स्वागत किया।

एक संयुक्त बयान के अनुसार, यह संवाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच मार्च 2026 में नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय सहयोग को मजबूत करने के लिए किए गए वादे पर आधारित है।

संवाद के दौरान दोनों देशों के मंत्रियों ने आर्थिक और निवेश संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इस चर्चा का उद्देश्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 70 अरब कनाडाई डालर या लगभग 4.65 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाना है। अगला भारत-कनाडा आर्थिक और वित्तीय संवाद 2027 में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *