चीनी के दाम में आई गिरावट, क्यों सस्ती हो रही है चीनी? जानें नई कीमत…

सरकार की ओर से आयात की इजाजत दिए जाने, स्टाक रखने पर पाबंदी और जमाखोरों के खिलाफ सख्ती के बाद गुरुवार को खुदरा बाजार में चीनी की कीमतें मामूली रूप से कम होकर 64.33 रुपये प्रति किलो हो गई हैं।

उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को चीनी की अखिल भारतीय औसत कीमत ₹64.33 प्रति किलो रही, जो 26 अगस्त को ₹65.05 प्रति किलो थी।

अचानक क्यों गिरनेलगे भाव?

सरकार के 10 लाख टन कच्ची चीनी बिना ड्यूटी आयात की अनुमति देने के फैसले के बाद एक्स-मिल कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद खुदरा कीमतें ऊंची बनी रहीं।

चीनी की मौजूदा औसत कीमत एक महीने पहले के स्तर से 31 प्रतिशत और एक साल पहले की कीमतों से 39 प्रतिशत अधिक है।

इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने कहा, ‘हाल के उच्चतम स्तरों से चीनी की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई है, क्योंकि सप्लाई से जुड़े उपायों और बाजार की बेहतर स्थिति का असर बाजार में दिखने लगा है।

उम्मीद है कि यह गिरावट जारी रहेगी, क्योंकि त्योहारों के दौरान होने वाली खरीदारी सामान्य हो रही है और आने वाले हफ्तों में नई चीनी उपलब्ध हो जाएगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *