हाथों में अपनों की तस्वीरें, आंखों में उम्मीद… नेपाल के अस्पतालों में परिजनों की तलाश में घंटों भटक रहे लोग…

एक ही दिन में बदहाल हुए नेपाल के अस्पतालों की स्थिति और भी बदतर है। यहां गुरुवार को सैंकड़ों लोग अपने स्वजनों की खोज-खबर लेने के लिए अलग-अलग अस्पतालों के बाहर घंटों जमा रहे।

वह अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की तलाश में हैं जो अब तक लापता हैं। जबकि खोज अभियान नदी के किनारों और निचले क्षेत्रों में जारी है।

काठमांडू पोस्ट समाचार पत्र के अनुसार,जब बाढ़ ने रसुवा और नेपाल के अन्य केंद्रीय हिस्सों को निगल लिया तो महाराजगंज में त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में सैकड़ों लोग अपने रिश्तेदारों की तलाश में जुटे थे।

परिजन लापता लोगों की तलाश में भटक रहे 

बुधवार की सुबह जब बाढ़ ने रसुवा और नेपाल के अन्य केंद्रीय हिस्सों को प्रभावित किया और त्रिशुली और नारायणी नदी प्रणालियों के साथ नीचे की ओर बढ़ गई, यह सभी तब से उनके संपर्क में नहीं थे।

कई परिवारों के सदस्य अपने प्रियजनों की तस्वीरें बोर्ड पर प्रदर्शित कर रहे थे, जिसमें उनके पते और मोबाइल नंबर भी थे, और लोगों से अनुरोध कर रहे थे कि वे उन्हें खोजने में मदद करें।

प्रशासन त्रिशुली और नारायणी नदियों से निकाले गए शवों की बढ़ती संख्या से निपट रहा था। भैरवपुर अस्पताल में शवगृह में जगह खत्म होने की सूचना मिली थी।

कई अस्पतालों में घायलों का चक रहा इलाज 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,पड़ोसी तनहुं में निकाले गए नौ शवों को जिले में वापस भेजा गया क्योंकि भैरवपुर सुविधा में उनके लिए कोई जगह नहीं थी।

प्रशासन ने अस्पताल में लाए गए लोगों की सूचियां पोस्ट की थीं ताकि रिश्तेदार यह जांच सकें कि क्या उनके प्रियजन उन लोगों में हैं जिन्हें बचाया गया है या जो उपचार प्राप्त कर रहे हैं। अस्पताल में मृतकों की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई थीं।

अधिकारियों ने लापता लोगों के नाम और अन्य विवरण रिकार्ड करने के लिए डेस्क स्थापित किए, क्योंकि परिवार के सदस्य लापता लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे थे। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड घायलों से पटे पड़े हैं।

नेपाल के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल के अलावा नुवाकोट के त्रिशुली अस्पताल और काठमांडू के बिर अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है।

लापता व्यक्ति के एक रिश्तेदार ने काठमांडू के राष्ट्रीय ट्रामा सेंटर के बाहर अपने साले की तलाश में उसके फोटो का बोर्ड बनाकर सबको दिखाया। भैरवपुर अस्पताल में भी दृश्य समान थे, जहां रिश्तेदारों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *