सपने में मृत परिजनों का खाना मांगना किस बात का संकेत? जानें स्वप्न शास्त्र में इसका अर्थ…

सपने जो हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। प्रत्येक व्यक्ति सपने देखता है कोई कम तो कोई ज्यादा, लेकिन कई बार हम सपने में कुछ ऐसा देख लेते हैं जो हमें अंदर से बेचैन कर देता है। कई बार हम इतने अजीब सपने देखते हैं कि उनका मतलब जानने के लिए घर के बड़े-बुजुर्गों से पूछते हैं।

स्वप्न शास्त्र में प्रत्येक सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। हमारे द्वारा देखा गया हर सपना कोई न कोई संकेत देता है, जिसे कई बार तो हम नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे भी सपनों के बारे में बताया गया है, जिन्हें हमें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

सपने में पूर्वजों का खाना मांगने का क्या अर्थ?

अगर आपको भी कभी सपने में अपने मृत रिश्तेदारों या पूर्वज दिखाई देते हैं और वो आपसे खाना या पानी मांग रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र और गरुड़ पुराण में इस तरह के सपनों को हल्के में लेना नहीं चाहिए। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने पितरों का संकेत या पूर्वजों का संदेश हो सकता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जब पूर्वजों की आत्मा को उचित तरीके से तर्पण, पिंडदान या श्राद्ध कर्म न मिलें तो वो अतृप्त रह जाती है और परिवार से जुड़ने के लिए सपने सहारा लेती है। इसे पितृ दोष की निशानी भी माना जाता है।

कई परिवारों में देखने को मिलता है कि पितृ दोष के कारण शादी में देरी, आर्थिक तंगी, संतान सुख में कमी या घर में लगातार तनाव या क्लेश जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। लोग इन्हें बुरी नजर समझकर तमाम तरह के उपाय करते रहते हैं, जबकि असल समस्या कुछ और ही होती है।

किस कारण आते हैं ऐसे सपने?

प्रत्येक व्यक्ति पर तीन तरह के कर्ज होते हैं। देव ऋण, पितृ ऋण और ऋषि ऋण। जब हम अपने पूर्वजों को भूल जाते हैं उनका तर्पण, पिंडदान या श्राद्ध कर्म सही समय पर नहीं करते हैं, तो वो आत्माएं अतृप्त और असंतुष्ट रह जाती हैं।

जिसके कारण अतृप्त आत्मा शांति से आगे नहीं बढ़ पाती है। अगली बार जब सपने में कोई अपना जो अब इस दुनिया में नहीं रहा, आपसे कुछ मांगे तो उसे नजर अंदाज मत करना, क्योंकि वो आपसे जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *