कॉरपोरेट जगत में बड़ी हलचल, डिज्नी ने कर्मचारियों के लिए अर्ली रिटायरमेंट पैकेज का किया ऐलान…

हाल ही में दुनिया में कई बड़ी कंपनियों ने लोगों को नौकरी निकाला है। इस बीच डिज्नी ने भी संकेत दिए है कि वह लोगों को नौकरी से निकाल देगी।

द वॉल्ट डिज्नी कंपनी अपनी कॉर्पोरेट, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स यूनिट्स के वरिष्ठ नेतृत्व को स्वैच्छिक अर्ली रिटायरमेंट का विकल्प दे रही है। कंपनी लागत में कटौती के अभियान को तेज कर रही है। इस पहल को आधिकारिक तौर पर वॉलंटरी अर्ली रिटायरमेंट ऑफर (वीईआरओ) नाम दिया गया है।

डिज्नी की सीनियर एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ पीपल ऑफिसर सोनिया कोलमैन ने आंतरिक ईमेल में इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम योग्य नेताओं को कंपनी छोड़ने का मौका देता है, साथ ही उनके वर्षों की सेवा को सम्मान देते हुए बेहतर विदाई पैकेज प्रदान करता है।

पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

  • जो कर्मचारी इस ऑफर को स्वीकार करेंगे, उन्हें निम्नलिखित लाभ मिलेंगे:
  • सेपरेशन कंपंसेशन (वित्तीय सेवरेंस पे)
  • पहले से दिए गए कॉर्पोरेट शेयरों का निरंतर वेस्टिंग
  • सक्रिय कर्मचारियों के प्रीमियम रेट पर मेडिकल कवरेज
  • डिज़्नी थीम पार्क के लिए सिल्वर पास प्रोग्राम की सुविधा

एचआर का ईमेल

सोनिया कोलमैन ने डायरेक्टर और उससे ऊपर के स्तर के कर्मचारियों को भेजे गए मेमो में लिखा कि पिछले कुछ वर्षों में हमने अपने संचालन के तरीके में वास्तविक बदलाव किए हैं और यह प्रक्रिया अभी जारी है। हालिया अर्निंग कॉल में आपने सुना कि हम लागत में सार्थक कमी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं ताकि कंटेंट, टेक्नोलॉजी और अनुभवों में निवेश जारी रख सकें।

आगे लिखा कि हम कई विकल्पों का मूल्यांकन कर रहे हैं। अगले चरण में योग्य एग्जीक्यूटिव्स के लिए वॉलंटरी अर्ली रिटायरमेंट ऑफर (वीईआरओ) शामिल है। मैं चाहती थी कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले आप सीधे मुझसे इसके बारे में सुनें।

साथ ही लिखा है यह समय-सीमित, कंपनी-प्रायोजित कार्यक्रम योग्य एग्जीक्यूटिव्स को बेहतर रिटायरमेंट पैकेज के साथ अभी रिटायर होने का मौका देता है, जो उनकी सेवा और योगदान को मान्यता देता है। यह उन कई कार्रवाइयों में से एक है जो हम संगठन को नया रूप देने के लिए कर रहे हैं, जिसमें कुछ क्षेत्रों में पहले से शुरू हुई अनैच्छिक स्टाफ कटौती भी शामिल है, जो अगले साल तक जारी रहेगी।

उन्होंने लिखा कि स्वैच्छिक रिटायरमेंट प्रोग्राम देकर हम आशा करते हैं कि योग्य कर्मचारी व्यापक संगठनात्मक फैसलों के अंतिम रूप से पहले अपने शर्तों पर व्यक्तिगत फैसला ले सकें। रिटायरमेंट कंपनी से एक गहरा व्यक्तिगत फैसला है। जिन लोगों को यह अवसर मिलेगा, हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि उनके पास सही फैसला लेने के लिए जरूरी जानकारी, समय और सपोर्ट हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *