ऑफिस से छुट्टी ले लें! आज दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, IMD ने यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों के लिए जारी की चेतावनी…

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज देश के 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बिहार के कुछ हिस्सों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ भारी या बहुत भारी बारिश हो सकती है।

गुरुग्राम में फिर तैरेंगी गाड़ियां

दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भारी बारिश के आसार हैं। यहां हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

यूपी के कई जिलों में होगी भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, कुशीनगर, महोबा, मऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, शामली, सुल्तानपुर और वाराणसी जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

यहां हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बिहार में पूर्णिया, जहानाबाद, दरभंगा, भागलपुर, वैशाली, लखीसराय, मधुबनी, किशनगंज, बेगूसराय, सिवान और बक्सर समेत कई जिलों में बारिश और तूफान की संभावना है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर, दतिया, ग्वालियर, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और टीकमगढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में भारी बारिश की आशंका

राजस्थान के चूरू, पाली, बारां, राजसमंद, उदयपुर, बीकानेर, जयपुर, श्रीगंगानगर, करौली, डीग, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बालोतरा, कोटा, हनुमानगढ़ और भरतपुर में भी भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है। उत्तराखंड के बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश की आशंका है।

पहाड़ी इलाकों में भी अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के सोलन, कांगड़ा, ऊना, लाहौल-स्पीति, मंडी, कुल्लू और बिलासपुर में भी भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के जम्मू, किश्तवाड़, उधमपुर, श्रीनगर, बडगाम, अनंतनाग और बारामूला में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ तूफान की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *