बालोद : केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री साय…

डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में शामिल होकर महिलाओं एवं जिले वासियों को दी विभिन्न सौगात

राज्य के 67 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि का किया अंतरण

नगर पंचायत डौंडीलोहारा में सर्व सुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण, खरखरा जलाशय में नहरलिफ्ट निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की घोषणा की  

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

102 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से बातचीत कर उनके जीवन में आ रहे बदलाव की सराहना की

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में मोदी की गारंटी के तहत किए गए सभी वायदों को पूरा कर राज्य में विकास की गंगा बहा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय आज बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में शामिल होकर राज्य के माताओं, बहनों एवं बालोद जिले वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने माताओं एवं बहनों को सम्मान करने के साथ-साथ बालोद जिलें के 02 लाख 45 हजार 28 हितग्राहियों सहित पूरे प्रदेश के 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के खाते में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रूपये की राशि का अंतरण कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नगर पंचायत डौंडीलोहारा में सर्व सुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण, खरखरा जलाशय में लिफ्ट इरिगेशन की स्वीकृति एवं खरखरा जलाशय के पूरक नहर के जीर्णोद्धार एवं पुननिर्माण तथा धनगांव जलाशय के शीर्ष कार्य वियर के साथ नहर रिमाडलिंग लाइन निर्माण करने के अलावा नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में मस्जिद चैक से शास्त्री नगर मार्ग में 05 करोड़ रूपये की लागत से पुलिया निर्माण तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में 19 करोड़ रूपये की लागत से संबलपुर से भीमकन्हार-मुड़िया मार्ग के निर्माण करने की घोषणा के साथ-साथ 102 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के पांच हितग्राहियों से संवाद कर इस योजना के माध्यम से हितग्राहियों के जीवन में हो रहे बदलाव की भूरी-भूरी सराहना की। इस मौके पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, राज्य एथेलेटिक संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लूनिया, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष श्री लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र साहू एवं श्री राजेंद्र राय, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्रीमती कुसुम शर्मा सहित कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगा राम चव्हाण, वन मंडल अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में महतारी बंधन योजना के हितग्राहियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं तथा नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *