पाकिस्तान में नमाज न पढ़ने पर दादा ने पोतों की हत्या की, पत्नी और बहू को भी किया घायल…

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक 65 साल के आदमी ने अपने दो नाबालिग पोतों की हत्या कर दी और पत्नी और बहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया, क्योंकि उन्होंने नमाज नहीं पढ़ी थी। यह घटना शनिवार रात फैसलाबाद जिले में हुई।

आरोपित शाह मुहम्मद अक्सर परिवार के सदस्यों से पांच वक्त की नमाज पढ़ने के लिए झगड़ता रहता था। पुलिस ने बताया, “शनिवार रात, शाह का अपनी पत्नी अशिया बीबी और बहू हुमैरा के साथ नमाज न पढ़ने को लेकर झगड़ा हुआ।

जब बहस बढ़ गई, तो उसने चाकू उठाया और दोनों पर हमला कर दिया। गुस्से में आकर उसने अपने दो नाबालिग पोतों छह वर्षीय नबील और पांच वर्षीय अदील पर भी हमला किया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने उसे काबू में किया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जब बहस बढ़ गई, तो उसने चाकू उठाया और दोनों पर हमला कर दिया। गुस्से में आकर उसने अपने दो नाबालिग पोतों छह वर्षीय नबील और पांच वर्षीय अदील पर भी हमला किया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने उसे काबू में किया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि अशिया और हुमैरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपित के बेटे नदीम शाह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता परिवार के सदस्यों पर बेवजह पाबंदियां लगाते थे।

नदीम ने पुलिस को बताया, वह छोटी-छोटी बातों पर बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते थे। परिवार की महिलाओं को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देते हैं और हमेशा धर्म के बारे में अपनी समझ के हिसाब से परिवार को अनुशासित रखने की कोशिश करते हैं।

पुलिस ने शाह मुहम्मद के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *