रायपुर : महतारी वंदन योजना से बेटी के भविष्य को संवार रही भानमती…

राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जो महिलाओं की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है।

कोण्डागांव जिले के ग्राम बड़ेकनेरा निवासी भानमती बघेल के लिए भी महतारी वंदन योजना आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास का आधार बनी है। भानमती ने बताया कि योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से वह अपनी तीन वर्षीय बेटी देवांशी बघेल के भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही हैं। उनका कहना है कि आज की छोटी-सी बचत आने वाले समय में बेटी की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए बड़ा सहारा बनेगी।

भानमती ने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें अपने परिवार की जरूरतों के साथ-साथ बेटी के भविष्य के लिए नियमित रूप से बचत करने का अवसर दिया है। उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राज्य शासन द्वारा संचालित इस योजना के प्रति आभार व्यक्त किया।

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भानमती ने कहा कि “विष्णु भईया” द्वारा महिलाओं को दी जा रही महतारी वंदन योजना की राशि भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह और विश्वास को और मजबूत करने का माध्यम बन रही है। उनके लिए यह सहायता राशि केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि अपनी बेटी के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मजबूत आधार भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *