खरीफ-रबी सीजन के लिए उर्वरक आपूर्ति संतोषजनक, जेपी नड्डा ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा…

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उर्वरक विभाग के सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूदा खरीफ और आगामी रबी सीजन के लिए उर्वरक की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने किसानों के लिए उर्वरक की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था का आकलन किया। साथ ही कहा कि उर्वरक की निरंतर आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता है।

नड्डा ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया- “उर्वरक विभाग की तैयारियों की समीक्षा की गई। उर्वरक की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। किसानों को उर्वरकों की निरंतर, निर्बाध आपूर्ति और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।”

इससे पहले, नड्डा ने मौसमी और वेक्टर जनित बीमारियों, जैसे इन्फ्लूएंजा, डेंगू और मलेरिया के लिए दिल्ली की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बैठक में भाग लिया और मौसमी बीमारियों के लिए चल रही निगरानी उपायों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *