मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत आएंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS सम्मेलन में होंगे शामिल…

 मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भारत आएंगे। पेजेशकियान नई दिल्ली में सितंबर में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। भारत 2026, सितंबर में अपनी अध्यक्षता में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे इस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ईरान के राष्ट्रपति की उपस्थिति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ईरान ने यह भी संकेत दे दिया है कि वे मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान खोजने में भारत को एक अहम और रचनात्मक भागीदार के रूप में देखता है।

ईरानी सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली का दौरा करने वाले हैं।

मौजूदा संकट में अहम भूमिका निभा सकता है भारत

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि भारत मौजूदा संकट को कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। अरघची ने ये टिप्पणियां जून में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत दौरे के दौरान की थीं।

अराघची ने कहा, “हम भारत की किसी भी रचनात्मक भूमिका का स्वागत करेंगे।” अराघची की यह टिप्पणी राजनयिक प्रयासों में भारतीय भूमिका के प्रति ईरान की तत्परता का संकेत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *