10 करोड़ की मर्सिडीज, एक लाख गायें और दस हजार कमांडो की फौज; 81 साल की उम्र में भी 40 साल से युगांडा की सत्ता संभाले हुए हैं मुसेवेनी…

योवेरी के. मुसेवेनी फिर एक बार युगांडा के राष्ट्रपति चुने गए हैं।

मुसेवेनी चार दशकों से युगांडा की सत्ता हासिल किए हैं। मुसेवेनी की उम्र 81 साल है और वे 40 सालों से युगांडा के राष्ट्रपति पद पर हैं। 40 सालों से लगातार राष्ट्रपति पद पर रहने वाले वे दुनिया के तीसरे राष्ट्रपति हैं।

हर कीमत पर सत्ता की चाह

पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा की सत्ता पर काबिज रहने के लिए मुसेवेनी राजनीति को ‘युद्ध की तरह लड़ते हैं। मुसेवेनी पर विपक्ष को दबाने के लिए गोलियां चलवाने तक के आरोप लग चुके हैं।

मुसेवेनी के बेटे और सेना प्रमुख मुहूजी भी उनके पिता के विरोध में खड़े होने वालों को सिर कलम करने जैसी धमकियां तक देते हैं।

मुसेवेनी ने भी खुद एक बार प्रदर्शनकारियों को खुली धमकी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युगांडा के राष्ट्रपति ने कहा था, ‘सड़कों पर भीड़ गिनने से पहले मेरे हर फौजी की 120 गोलियां गिन लेना। जो भी हंगामा करेगा, उसे पछतावा होगा।’ कहा जाता है कि मुसवेनी के विपक्षी नेता उनके डर से बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर चुनाव प्रचार करते हैं।

मुसेवेनी के पास अरबों की संपत्ति

युगांडा के राष्ट्रति योवेरी मुसेवेनी की छवि एक तानाशाह के रूप में है। इनके पास पावर के साथ ही प्रॉपर्टी भी काफी ज्यादा है। वे एक पावरफुल नेता हैं।

मुसेवेनी के काफिले में 10 करोड़ की मर्सिडीज-मेबैक एस650 भी शामिल है। इसके अलावा युगांडा के राष्ट्रपति मर्सिडीज पुलमैन व टोयोटा लैंड क्रूजर जैसी लग्जरी गाड़ियां भी इस्तेमाल करते हैं।

मुसेवेनी के पास कई लग्जरी गाड़ियां ही नहीं, बल्कि 7 जेट विमान भी हैं। इसमें एक विमान ‘गल्फस्ट्रीम 5’ है, जिसकी कीमत 436 करोड़ रुपये के करीब है। इतना ही नहीं, मुसेवेनी के आवास का एक दिन का खर्च 7.1 करोड़ रुपये है। इनके पास एक लाख से ज्यादा गाय हैं।

युगांडा के तानाशाह-मुसेवेनी

युगांडा में मुसेवेनी को विपक्ष के लिए तानाशाह माना जाता है। मुसेवेनी के पास एक स्पेशल फोर्सेज कमांड नाम की गुप्त सेना है, जिसमें 10 हजार कमांडो शामिल हैं। ये कमांडो बख्तरबंद गाड़ियों में मास्क लगाकर घूमते हैं।

मुसेवेनी के ये कमांडो विरोधियों का अपहरण करने और उन्हें चुप कराने के लिए कुख्यात हैं। ये कमांडो सीधे राष्ट्रपति मुसेवेनी और उनके सेना प्रमुख बेटे जनरल मुहूजी को रिपोर्ट करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *