नवी मुंबई हवाईअड्डा: पांच दिनों में 25 हजार से ज्यादा यात्रियों ने की यात्रा…

नवी मुंबई हवाईअड्डे से केवल पांच दिनों में 25 हजार से अधिक यात्रियों ने यात्रा की है। अदाणी समूह के स्वामित्व वाले नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने मंगलवार को बताया कि इस हवाईअड्डे से वाणिज्यिक उड़ान संचालन की शुरुआत के पहले पांच दिनों में कुल 26,021 यात्रियों का रिकार्ड बनाया है।

इसमें 12,431 आगमन करने वाले यात्री और 13,590 प्रस्थान करने वाले यात्री शामिल हैं।

इस बीच मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने अपने परिसर में एक नए टैक्सीवे के शुरू होने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य पीक समय के दौरान उड़ान प्रस्थान क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार करना है।

वहीं आइएएनएस के अनुसार, भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में सात प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट में मंगलवार को कहा है कि नवंबर 2025 में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या पिछले साल की तुलना में सात प्रतिशत बढ़कर एक करोड़ 52 लाख रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *