प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
धनु राशिफल: रिश्तों के लिहाज से दिन अच्छा जाएगा। करियर के मामले में बात आज फंस सकती है, कुछ मुश्किलें आएंगी। पैसों के मामले में दिन अच्छा जाएगा। हेल्थ भी ठीक-ठाक रहने वाली है।
धनु लव राशिफल: रिश्तों के लिहाज से आज का दिन अच्छा जाएगा। पुराने क्रश से मिलकर आज दिन बन जाएगा। कुछ लोगों का चेहरा तो फिर से खिल उठेगा। वहीं जो लोग किस्मत वाले हैं उन्हे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है।
जो लोग नए-नए रिश्ते में आए हैं, उनके लिए दिन का दूसरा हिस्सा काफी महत्वपूर्ण होगा। अपने पार्टनर की बातों को सुनें। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत बनेगा। कुछ महिला जातक अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बताएंगी। कपल्स कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
धनु करियर राशिफल: ऑफिस में आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रोजेक्ट के लिए सीनियर आपकी आलोचना कर सकते हैं। ट्रैवल की संभावना है। काम के सिलसिले में ट्रैवल कर सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए ट्रांसफर के योग बन सकते हैं।
वकील और हेल्थकेयर से जुड़े लोग आज सेंसेटिव मामले देख सकते हैं। ऑफिस में होने वाले पॉलिटिक्स से बचें। स्टूडेंट्स को आज एग्जाम में सफलता मिलेगी। बिजनेस से जुड़ने लोगों को अधिकारियों से छोटी-छोटी दिक्कतें हो सकती हैं। इसे तुरंत ही सुलझाने की कोशिश करें।
धनु मनी राशिफल: आज पैसों के मामले में चीजें सही होंगी। घर का रेनोवेशन करवा सकते हैं या फिर नया घर ले सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों या फिर रिश्तेदारों के साथ पैसे से जुड़े मामले को सुलझा सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को अपने लाइफ पार्टनर से आर्थिक मदद मिलेगी। बिजनेस को बढ़ाने के लिए फंड जुटाने का ये अच्छा समय है।
धनु हेल्थ राशिफल: धनु राशि वाले दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। परिवार और दोस्तों के बीच आज का दिन बिताएं। कुछ लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। बच्चों को मामूली बीमारियां जैसे बुखार, गला खराब या फिर खांसी हो सकती है।
महिला जातकों को आज स्त्री रोग से जुड़ी दिक्कत आ सकती है। ट्रिप पर जाते समय सावधान रहें और अपने साथ फर्स्ट एड बॉक्स रखना ना भूलें।
धनु राशि के गुण
ताकत: बुद्धिमान, व्यावहारिक, निडर, खूबसूरत, जोशीले, ज़िंदादिल, आशावादी
कमजोरी: भूलने वाले, लापरवाह, चिड़चिड़े
प्रतीक: धनुर्धर
तत्व: अग्नि
शरीर का हिस्सा: जाँघें और लीवर
ग्रह स्वामी: बृहस्पति
लकी डे: गुरुवार
लकी कलर: हल्का नीला
लकी नंबर: 6
लकी स्टोन: पुखराज
धनु राशि संग मिलनसार राशियाँ
सबसे अच्छे साथी: मेष, सिंह, तुला, कुंभ
अच्छा तालमेल: मिथुन, धनु
ठीक-ठाक तालमेल: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर
कम तालमेल: कन्या, मीन