प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
सिंह राशिफल: रिश्तों में चल रही दिक्कत को खुद दूर करें।
पार्टनर के साथ खुलकर बात करें। ऑफिस में नया काम मिल सकता है। हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है। पैसों की स्थिति सही रहेगी।
सिंह लव राशिफल: आज के दिन फालतू बातों पर बहस ना करें। पार्टनर के पर्सनल स्पेस का सम्मान करें। जो लोग नए-नए रिश्ते में आए हैं, वो आपस में खुलकर बात करें।
ऐसे में आप एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे। जो लोग क्रश को प्रपोज करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है।
सिंगल लोग नए रिश्ते में आएंगे। शादीशुदा महिलाएं आज परिवार को बढ़ाने का फैसला लेंगी। कुछ रिश्ते पॉडिटिव मोड़ लेने में सफल नहीं हो पाएंगे।
सिंह करियर राशिफल: ऑफिस में काम की क्वालिटी को लेकर कम्प्रोमाइज नहीं करना है। प्रेशर के बावजूद आप तयशुदा समय पर ही काम पूरा करेंगे। राइटर, कॉपीराइटर, चित्रकार, संगीतकार, नाटककार, एक्टर, इंटीरियर डिजाइनर, फैशन डिजाइनर, आर्किटेक्ट, शेफ और ज्वेलरी मेकर आज सफल रहेंगे।
जो लोग नई नौकरी की तलाश में थे, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आज के दिन आप रिजाइन देकर नई नौकरी का ऑफर भी पा सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोग नए साझेदारी समझौते पर साइन करेंगे। इससे आने वाले दिनों में खूब लाभ मिलने वाला है। विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन का इंतजार कर रहे कुछ स्टूडेंट्स को आज पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा।
सिंह मनी राशिफल: आज पैसे का फ्लो अच्छा रहेगा और इसी वजह से आप कई महत्वपूर्ण फैसले ले पाएंगे। आज अलग-अलग सोर्स से आपको पैसे मिलेंगे, जिसमें पुराने इन्वेस्टमेंट्स भी शामिल हैं। पैसों के मैनेजमेंट के लिए आप प्रोफेशनल लोगों से मदद ले सकते हैं। कुछ महिलाएं आज प्रॉपर्टी में हिस्सा पाकर काफी खुश होंगी। कुछ लोग आज दान-पुण्य का काम करेंगे।
सिंह हेल्थ राशिफल: सिंह राशि के जातकों को आज हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। खूब पानी पिएं। एंडवेंचर वाले स्पोर्ट्स से बचें। पानी के अंदर होने वाले एडवेंचर से बचना ही बचना है। बच्चों में आज वायरल बुखार, गले में खराश या छींकने की दिक्कत हो सकती है। अगर आपको डॉक्टर ने दवाइयां लिखी हैं, तो उन्हें और विटामिन सप्लीमेंट्स को समय पर लें। पहाड़ी एरिया में टू-व्हीलर चलाते समय भी सतर्क रहें।
सिंह राशि के गुण
ताकत: उदार, वफादार, ऊर्जावान, उत्साही
कमजोरी: अहंकारी, विलासिता प्रिय, लापरवाह, आत्मसंतुष्ट
प्रतीक: शेर
तत्व: अग्नि
शरीर का अंग: हृदय और रीढ़
राशि स्वामी: सूर्य
लकी डे: रविवार
लकी कलर: सुनहरा
लकी नंबर: 19
लकी स्टोन: माणिक
प्राकृतिक सामंजस्य: मेष, मिथुन, तुला, धनु
अच्छी संगतता: सिंह, कुम्भ
सामान्य संगतता: कर्क, कन्या, मकर, मीन
कम संगतता: वृषभ, वृश्चिक