अगले 25 दिन में बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, सूर्य गोचर से होगा बंपर धन लाभ…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

 ग्रहों के राजा सूर्य वर्तमान समय में चंद्र देव की राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य गोचर का विशेष महत्व माना जाता है। सूर्य देव की कृपा दृष्टि बनी रहे तो काम-कारोबार में उन्नति के द्वार खुल जाते हैं। 1

6 जुलाई के दिन सूर्य देव ने राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में प्रवेश किया है। अब अगले 25 दिन सूर्य ग्रह इसी राशि में विराजने वाले हैं।

ऐसे में सूर्य की चाल से कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है। आइए जानते हैं सूर्य गोचर के प्रभाव से अगले 25 दिन में किन राशियों पर धन की वर्षा होने वाली है-

सिंह राशि

अगले 25 दिन तक सिंह राशि वालों आपके लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर करना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है।

लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है।

वृश्चिक राशि

कर्क राशि में सूर्य की एंट्री होने से अगले 25 दिन में वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे।

करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों ग्रहों के राजा सूर्य का ये गोचर अगले 25 दिन तक आपके लिए फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।

खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap