चेहरे पर रोजाना 10-12 दिनों तक लगाएं ये घरेलू फेस मास्क, दिखेगा पिंक ग्लो…

मणिमाला (संपादिका -भारत): सर्दी के मौसम में हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन दमकती रहे लेकिन ठंडी हवा, गरम पानी से स्किन रूखी हो जाती है।

ऐसे में बार-बार पार्लर भागना तो सॉल्यूशन नहीं है। आप घर पर ही स्किन केयर कर सकते हैं।

स्किन केयर करने के लिए आज हम आपको ऐसा घरेलू मास्क बता रहे हैं, जिसे चेहरे पर लगाने से आपको अपनी स्किन पर पिंक ग्लो नजर आएगा।

यह फेस मास्क इतना ज्यादा इफेक्टिव है कि आप इसे अगर लगातार 10-12 दिन लगाते हैं, तो आपको अपने चेहरे पर पार्लर जैसा ही निखार दिखेगा। 

चुकंदर और दही फेसमास्क 
चुकंदर और दही का फेसमास्क हर स्किन टाइप के लोगों के लिए सही है। आप आधा चुकंदर छिलकर काट लें। इसे मिक्सी में पीस लें।

अब इसे रस सहित दो चम्मच दही में मिला लें। इसे अच्छी तरह मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लें। आप पाएंगे कि लगातार 10-12 दिन लगाने से आपकी कई स्किन प्रॉब्लम्स तो ठीक हो ही जाएंगी।

साथ ही आपका चेहरा ग्लोइंग भी नजर आएगा।

कैसे लगाएं 
चेहरे पर इसे अप्लाई करना बहुत आसान है। आपको इसे लगाने के लिए चेहरे को अच्छी तरह से धोना है।

याद रखें कि आपके चेहरे पर कोई भी क्रीम या ऑयल न लगा हो। इसे बाद चेहरे पर इस फेस मास्क को अप्लाई कर लें।

20-25 मिनट तक इस फेस मास्क को लगाकर रखें और फिर चेहरे को धो लें। इसके बाद चेहरे पर कोई क्रीम लगा लें। इससे आपका चेहरा ग्लोइंग नजर आएगा।

आपको लगातार 10-12 दिन तक इसे चेहरे पर जरूर अप्लाई करना है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap