भिलाई से शुरू होकर जिले के सभी ब्लाकों में पहुंचेगी यात्रा…

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा रविवार को भिलाई पहुंची।

टाउनशिप में सेक्टर 5 से इसकी शुरूआत की गई, इसमें महापौर नीरज पाल और जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने मुख्यरूप से सिरकत की।

इसमें बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। यह यात्रा दुर्ग जिले के सभी ब्लॉकों से होकर गुजरेगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर भारत जोड़ो यात्रा रविवार को भिलाई के सेक्टर 5 से निकाली गई।

यह अलग-अलग सेक्टर से होती हुई निकली, इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और आम लोग शामिल हुए।

भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल ने बताया कि यह यात्रा जिले के सभी ब्लॉक भारत जोड़ो पद यात्रा की जानी है। जिसकी शुरुआत आज भिलाई सेक्टर 5 से की गई है।

महापौर नीरज पाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा इसलिए जरूरी है क्योंकि आज देश का माहौल बदल गया है।

देश के अंदर लोग एक दूसरे के प्रति घृणा रख रहे हैं। इस भावना को दूर करने के लिए और देश को एक सूत्र में बांधने के लिए यह भारत जोड़ो यात्रा बहुत जरूरी है।

कांग्रेस पार्टी इसे करके देश की मूल भावना सबका साथ सबका विकास के सिंद्दांत को फिर से जगाने का प्रयास कर रही है। ऐसा करके हम सभी जातियों सभी धर्मों के लोगों को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता शामिल रहे। भिलाई सेक्टर 5 से शुरू की गई यह पदयात्रा अलग-अलग सेक्टर से होती हुई हुडको में समाप्त हुई।

इस दौरान निगम एमआईसी मेंबर वार्ड पार्षद समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता राष्ट्र ध्वज हाथ में थामे देश भक्ति नारे लगाते हुए कदमताल करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap