छत्तीसगढ़; धमतरी: अब तक खाद्य विभाग ने नही की कोई कार्यवाही! धड़ल्ले से बिक रही मिलावटी मिठाइयां व खाद्य सामग्री…

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- इन दिनों त्यौहारी सीजन चालू हो चुका है, ऐसे में लगभग हर दुकान में खरीददारों की भीड़ देखी जा सकती है।

जब सभी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ है तो ज़ाहिर सी बात हैं कि इस भीड़ से मिठाई की दुकानें कैसे बच जाएंगी? मिठाई दुकानों में भी लोग तरह तरह की मिठाइयां खरीद रहे हैं, लेकिन बहुत से लोगों को मिठाई व खाद्य पदार्थों में मिलावट का खौफ सता रहा है।

मगर खाद्य विभाग के अधिकारियों की आंखें शायद अब तक नहीं खुली हैं!

सभी को मालूम है कि त्यौहार के 1-2 दिन पहले विभाग के कुछ अधिकारी कर्मचारी नाम मात्र की कार्यवाही कर अपनी पीठ थपथपाते नजर आ जाते हैं, लेकिन मिलावटी मिठाइयां तब तक कई लोगो के घरों तक पहुंच चुकी होती हैं, तो लाखों का व्यापार भी हो चुका होता है।

गौरतलब हो कि इन दिनों मौसम में परिवर्तन के चलते काफी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे है, तो कई अस्पतालों में भर्ती भी हो रहे हैं। ऐसे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी व उनकी टीम द्वारा अब तक कोई भी कार्यवाही न करना कई सवाल खड़े कर रहा है, जिससे शहरी जनता में आक्रोश तो कई लोग मिलावटी मिठाइयों से सहमे हुए हैं।

विभाग के अधिकारी कर्मचारी आखरी त्यौहार के दौरान कुछ दुकानों, होटलों से सैंपल लेकर रायपुर स्थित लैब जांच के लिए भेज देते है, जिसकी रिपोर्ट भी कई दिनों बाद आती है, तब तक करोड़ों के मिलावटी खाद्य पदार्थ व मिठाइयां लोगों को बीमार कर चुकी होती हैं।

जानकारों के मुताबिक जिले में करोड़ों की मिठाइयां व खाद्य सामग्री का कारोबार त्यौहारों के दौरान होता है, लेकिन सुरक्षा व साफ सफाई के कोई भी उपाय उन दुकानदारों या होटल संचालकों द्वारा नही अपनाए जाते, जिसका असर सीधा लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *