न्यूजीलैंड में पिछले एक हफ्ते में 400 से अधिक व्हेल मछलियों की मौत हो गई है।
इनमें से अधिकांश मछलिओं को मारा गया है, बुधवार को न्यूजीलैंड के पिट द्वीप पर 240 पायलट व्हेल मछलियों के मरने की पुष्टि हुई है।
ये व्हेल मछलियां समुद्र तट के किनारे पर फंसी हुईं थी, अधिकारियों ने कहा कि व्हेल मछलियों के फंसे होने की स्थानों की न्यूजीलैंड की मुख्य भूमि से दूरी ने बचाव अभियान को असंभव बना दिया था।
जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें ‘इच्छा मृत्यू’ देना का फैसला किया। मनुष्यों और पायलट व्हेल मछलिओं पर शार्क के हमलों के जोखिम को देखते हुए जिंदा बची व्हेल मछलिओं को इच्छा मृत्यू दे गई।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी तकनीकी समुद्री सलाहकार डेव लुंडक्विस्ट ने बताया कि व्हेल मछलियों को इच्छा मृत्यू देने के फैसले को कभी हल्के में नहीं लिया जाता है।
इस तरह के मामलों में यह सबसे बेहतर विकल्प होता है। शार्क के हमलों के जोखिम के कारण क्षेत्र में व्हेल मछलियां फिर से तैरने की कोशिश नहीं कर सकती है।
पहला गुट चैथम द्वीप पर मिला था
व्हेल मछलियों का पहला गुट न्यूजीलैंड के चैथम द्वीप पर शनिवार को फंसा मिला था, जो कि न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के पूर्वी तट से करीब 840 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इस द्वीप पर मनुष्यों की उपस्थिति न के बराबर है। जिसके बाद जिंदा बची हुईं व्हेल मछलियों को इच्छा मृत्यू दे दी गई।
रहस्यमयी घटनाओं में से एक
व्हेल बीचिंग समुद्री विज्ञान की सबसे रहस्यमय घटनाओं में से एक है, जिसे समुद्री जीवविज्ञानी अभी तक डिकोड नहीं कर पाए हैं।
कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि तट के बेहद करीब आने की वजह से व्हेल मछलियां फंस जाती हैं। जिसके बाद उनकी वापसी मुश्किल हो जाती है।