कराची में डेंटल क्लीनिक पर फायरिंग, मरीज बनकर घुसा था हमलावर, चीनी नागरिक की हत्या…

पाकिस्तान के कराची शहर में डेंटल क्लीनिक में फायरिंग की सूचना आई है।

जानकारी के अनुसार, इस हमले में एक चीनी नागरिक की हत्या कर दी गई है।

जबकि एक चीनी दंपति घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उधर, फायरिंग की घटना के बाद शहर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।

कराची के सदर इलाके में बुधवार को एक डेंटल क्लीनिक के अंदर घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी।

इस हमले में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायल चीनी दंपति बताया जा रहा है।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एसएसपी असद रजा ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने पुष्टि की कि तीनों चीनी लोग थे।

मरीज बनकर घुसा हमलावर
रजा ने कहा कि हमलावर मरीज होने का नाटक कर क्लिनिक में घुसा। पुलिस ने मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोनिल्ड रायमंड चॉ के रूप में की है।

जबकि, घायल होने वाला दंपति 72 वर्षीय मार्गाड और 74 वर्षीय रिचर्ड है।

इस बीच, एक प्रवक्ता के अनुसार, सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने हत्या का संज्ञान लिया है। सीएम ने कराची के अतिरिक्त आईजीपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, शाह ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी का भी आदेश दिया और कहा कि ऐसी घटनाएं सहनीय नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *