छत्तीसगढ़; भिलाई के कुरूद कैलाश नगर वार्ड 21 तालाब में तब्दील… देखें विडियो…

आज हुए बारिश में भिलाई निगम की सिस्टम की पोल खोल के रख दी।

नालियों की सफाई ना होना वार्ड को तरफ जिम्मेदारों का ध्यान ना जाना लोगों के लिए परेशानियों का अंबार लेकर आया है।

यह रास्ता जामुल मेन रोड को जोड़ता है आज वार्ड की जनता इस पर चलने पर मजबूर है।

वार्ड 21 निवासी विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि हमारे वार्ड में विकास के नाम पर जनता को केवल दिलासे दिए जाते है, टैक्स वसूली के नाम पर निगम प्रशासन जनता को लूट तो रही परन्तु सुविधाओ के नाम पर केवल दिखावा कर रही है।

भाजयुमो कार्यकर्ता मयंक गुप्ता ने बताया कि यह वार्ड 21 भिलाई निगम के एम.आई.सी. सदस्य का वार्ड है वार्ड की जनता परेशान है लोगो के घरों में नालियों का पानी जा रहा परंतु सत्ता में बैठे जिम्मेदार प्रतिनिधियों को फर्क नही पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *