भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज हम एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। हमारी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
अन्नामलाई ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद वह अमित शाह और दूसरे बड़े नेताओं से भी मिले थे।
दावा है कि शाह ने अन्नामलाई को मनाने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में शुक्रवार को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।
इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद अन्नामलाई ने कहा, ‘मेरे लिए यह तय करना मुश्किल था कि मैं बीजेपी का सदस्य हूं या तमिल। मैंने 4 दिसंबर 2025 को पार्टी को बताया था कि मैं इस्तीफा देना चाहता हूं। लेकिन पार्टी ने मुझसे कहा कि पहले चुनाव पूरे कर लूं और फिर जाऊं।’