ईरान में जारी सैन्य कार्रवाई के बीच इजरायल ने एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाते हुए उसे ध्वस्त करने का दावा किया है। संबंधित वीडियो सामने आया है…

इजराइल और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच इजरायली सेना ने एक चौंकाने वाला वीडियो जारी किया है।

इजरायल ने दावा किया कि इस वीडियो में उन ईरानी सैनिकों पर हमला किया गया, जो एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव करने की कोशिश में जुटे थे।

इजराइल का बड़ा दावा

इजरायली वायुसेना ने सोशल मीडिया पर एक 12 सेकंड का फुटेज शेयर किया है।

इसमें तीन सैनिक खुले मैदान में आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं, तभी एक प्रोजेक्टाइल उन पर गिरता है और वीडियो अचानक खत्म हो जाता है।

इजराइल का कहना है कि ये सैनिक ईरान के डिफेंस नेटवर्क का हिस्सा थे और उन्हें इजरायली विमानों पर हमलों को रोकने के लिए निशाना बनाया गया।

एक्स प्लेटफॉर्म पर फुटेज के साथ पोस्ट करते हुए इजराइली वायुसेना ने कहा, ‘एयर फोर्स के एक एयरक्राफ्ट ने ईरानी आतंकी शासन के डिफेंस सिस्टम के सैनिकों पर हमला किया और उन्हें न्यूट्रलाइज कर दिया, जब वे हमारी सेनाओं के खिलाफ डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट करने की कोशिश कर रहे थे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *