अम्बिकापुर : पक्के मकान का सपना हुआ साकारः बेलदगी की भारती को मिली खुशियों की चाबी…

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने दी पक्की छत, कच्चे मकान की तकलीफें हुईं दूर

शासन की जनहितैषी ’प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिन्होंने वर्षों तक कच्चे घरों में जीवन यापन किया है। लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलदगी की रहने  वाली श्रीमती भारती को सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में खुशियों की चाबी सौंपी गई। 

बरसात के दिनों की समस्या हुई खत्म
योजना की लाभार्थी भारती बताती हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे और खपरैल वाले मकान में रहता था। उन्होंने बताया, कच्चे घर में विशेषकर बरसात के समय में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खपरैल की छत से पानी टपकता रहता था, जिससे घर का सारा सामान भीग जाता था और रहने में भारी असुविधा होती थी।ष् कच्चे मकान में हर पल असुरक्षा और चिंता बनी रहती थी।

समाधान शिविर में मिली चाबी और घड़ी की सौगात
अब ’प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ के अंतर्गत भारती का सपनों का पक्का घर पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। घर के पूर्ण होने और सुशासन तिहार के अवसर पर प्रशासन की ओर से उन्हें उनके नए घर की चाबी और एक घड़ी सप्रेम भेंट की गई। अपने नए और सुरक्षित घर को पाकर भारती के चेहरे पर मुस्कान और संतोष का भाव देखने को मिला।

योजना के लिए जताया आभार
अपने पक्के घर का सपना पूरा होने पर भारती ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, पक्का घर मिल गया है तो मैं बहुत खुश हूँ। मुझे मेरा पक्का घर मिल गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में शासन की योजनाएं जमीनी स्तर पर आम जनमानस के जीवन स्तर को ऊंचा उठा रही हैं और उनके चेहरों पर मुस्कान ला रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *